जिलाधिकारी की रिहाई के लिए नक्सलियों ने नई मांगें रखीं (लीड-1)

बुधवार शाम को नक्सलियों ने चित्रकोंडा इलाके में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी आर. वीनेल कृष्णा और जूनियर इंजीनियर पवित्र मोहन मांझी का अपहरण कर लिया था। नक्सलियों ने मीडिया को भेजे पर्चो में कृष्णा की रिहाई के लिए नई शर्तो की सूची दी है। नक्सलियों ने मांग की है कि सरकार बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के साथ किए गए करार रद्द करे।

अगवा अधिकारियों की रिहाई के लिए नक्सलियों द्वारा दी गई 48 घंटे की समयसीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही है।

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "कोरापुट और मलकानगिरी के बीच संपर्क टूट गया है।" नक्सलियों ने राजमार्ग संख्या 25 पर कई जगह पेड़ों के तने डाल दिए हैं।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने मीडिया को बांटे गए पर्चो में अपनी नई मांगें रखी हैं। यह पर्चे तेलुगू भाषा में लिखे गए हैं।

अपनी पांच मांगों में नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान ग्रीन हंट रोकने, सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने, बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से किए गए समझौते रद्द करने और पुलिस हिरासत में मारे गए नक्सल समर्थकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांगें रखी हैं।

प्रदेश के गृह सचिव यू. एन. बेहरा ने कहा कि उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश से चर्चा की है और कुछ बातचीत हुई है।

बेहरा ने आईएएनएस से कहा, "मैंने उनसे बात की है और वह मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। वह नक्सलियों के कुछ प्रमुख नेताओं से बात कर रहे हैं।"

नक्सलियों की मांग के अनुरूप गुरुवार को उड़ीसा में नक्सल विरोधी अभियान स्थगित कर दिया गया था।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के नक्सली समूह ने अपहरणकर्ताओं से बातचीत के लिए तीन वार्ताकारों के नाम दिए हैं। इस सम्बंध में बेहरा ने कहा कि सरकार को कोई औपचारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि कोई सीधा सम्पर्क किया जाएगा।"

अगवा किए गए जिलाधिकारी कृष्णा कर्मठ अधिकारी माने जाते हैं। बुधवार को वह बडापडा गांव में एक बैठक के बाद विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए बिना सुरक्षा कर्मियों के जा रहे थे इसी दौरान करीब छह हथियारबंद नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+