जल्दी गुस्सा आता है तो दिल को बचाइये
पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जूडिथ कैरोल के अनुसार इस नए शोध से यह जानने में मदद मिल सकती है कि अधिक तनाव की स्थिति में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं क्यों होती हैं?
ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्यूनिटी जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार मध्यम आयु वर्ग के स्वस्थ लोगों को लैब में वीडियो कैमरा और जजों के पैनल के सामने भाषण देने के लिए कहा गया। इस दौरान उनकी शारीरिक गतिविधियों को ध्यान से देखा गया। बाद में उनसे उस दौरान महसूस की गई भावनाओं के बारे में पूछा गया।
शोधकर्ताओं ने पाया कि तनावपूर्ण कार्य करते वक्त अधिकतर लोगों के हृदय की धड़कन और रक्तचाप बढ़ गया। कुछ लोगों ने जलन की शिकायत भी की।
पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान एवं नर्सिग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर अन्ना मार्शलैंड के अनुसार ऐसे लोग जो छोटी-छोटी चुनौतियों का सामना करते वक्त बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, उनमें हृदय रोग का खतरा अधिक होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications