फीस के मुद्दे पर भूख हड़ताल पर बैठे जगन

पिछले दो महीनों के दौरान विशाखापट्टनम के विजयवाड़ा और दिल्ली में किसानों के मुद्दों पर भूख हड़ताल कर चुके जगन का राज्य में यह पहला विरोध प्रदर्शन है।

दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे जगन नें अपने सैकड़ों समर्थकों और छात्रों के साथ इंदिरा पार्क में भूख हड़ताल शुरू की।

जगन की लोकप्रियता को देखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के विधायक और नेता भी उनका समर्थन कर रहे हैं और भूख हड़ताल में भी उनका साथ दे रहे हैं।

जगन का आरोप है कि प्रदेश सरकार उनके दिवंगत पिता द्वारा शुरू की गईं कल्याण योजनाओं को कमजोर कर रही है। कडापा से पूर्व सांसद जगन ने सरकार से मांग की है कि वह छात्रों का भविष्य बचाने के लिए उनकी बकाया राशि (एरियर्स) चुकाए।

करीब 1,300 निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों, एमबीए व एमसीए कॉलेजों के प्रबंधन ने 24 फरवरी से अपने कॉलेज बंद करने की धमकी दी है। छात्रों की कुल बकाया राशि (एरियर्स) 3,500 करोड़ रुपये है और सरकार केवल 650 करोड़ रुपये देने को तैयार है जबकि कॉलेजों की मांग है कि 24 फरवरी तक बकाया राशि का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा दिया जाए।

जगन का समर्थन करने वाले सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाकर अपनी ही सरकार को शर्मिदा किया।

विपक्ष के नेता व तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और उनकी पार्टी के विधायकों ने भी बकाया फीस चुकाने के लिए राशि जारी किए जाने की मांग करते हुए विधानसभा भवन के सामने गन पार्क में धरना दिया। छात्रों ने भी शुक्रवार को हैदराबाद व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+