उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियों से दक्षिण कारिया आशंकित
समाचार एजेंसी डीपीए ने दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहैप के हवाले से लिखा है कि उत्तर कोरिया के मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कि उसकी ओर से भड़काऊ सैन्य कार्रवाई हो सकती है।
योनहैप ने किम ह्वांग सिक को उद्धृत करते हुए लिखा है कि सेना को पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए। वह रक्षा कमांडरों और मंत्रियों की वार्षिक बैठक में बोल रहे थे।
उत्तर कोरिया ने पिछले साल मार्च में दक्षिण कोरिया की जल सेना पर हमला किया था। साथ ही नवंबर में उसके एक द्वीप पर बमबारी भी की थी, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई थी।
दोनों देशो के बीच उच्च स्तरीय सैनिक समझौते को लेकर इस महीने शुरू हुई बातचीत विफल हो गई है। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के सैन्य जहाज को डुबोने और उसके द्वीप पर बमबारी के आरोपों से इनकार करते हुए इस मुद्दे पर कोई भी बातचीत करने से मना कर दिया है।
आर्थिक संकट से घिरे उत्तर कोरिया ने खाद्य पदार्थो सहित मानवीय सहायता के लिए आवश्यक अन्य वस्तुओं की आपूर्ति के लिए हाल ही में बातचीत शुरू की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications