इरान में विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन

विभिन्न कट्टरपंथी संगठनों, 200 से अधिक सांसदों और सरकार समर्थकों ने मीर-हुसैन मुसावी और मेहदी कारूबी को इस्लामी परंपरा को कमजोर करने और विदेशियों का साथ देने के आरोप में गिरफ्तार करने और सजा देने की मांग की है।

शुक्रवार को नमाज के बाद इकट्ठा होने वाली भीड़ में इस मांग के दोहराए जाने की उम्मीद है।

विपक्षी समूह ग्रीन वेव के नेता मुसावी और कारूबी ने मिस्र में सरकार विरोधी प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार को एक रैली बुलाकर सत्ता को नाराज कर दिया है।

सुरक्षा बलों द्वारा इस रैली को तितर बितर करने के लिए की गई हिंसक कार्रवाई में दो लोग मारे गए थे।

इस प्रदर्शन का मकसद ईरान में भी नागरिकों को मिस्र की तरह प्रदर्शन का अधिकार न होने की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना था।

न्यायपालिका के प्रमुख अयातुल्लाह सादिक अमोलीलारीजानी ने गुरुवार को विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने और सजा देने की मांग से खुद का अलग करते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया को कानून सम्मत और न्यायोचित होना चाहिए।

मुसावी और कारूबी ने एक ऑनलाइन बयान जारी कर सोमवार को प्रदर्शन का दमन करने की आलोचना की और इस आरोप को खारिज किया कि उनका विदेशी ताकतों से कोई सम्बंध है।

विपक्ष की एक वेबसाइट ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए दो लोगों की याद में रविवार दोपहर रैली के आयोजन की सूचना दी है।

मुसावी इरान के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं और कारूबी ईरान संसद के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने ईरान में 1979 के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई और 1980 दशक में अयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी के प्रमुख सहयोगी रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+