मुबारक के बिना पहले सप्ताह का जश्न मनाएंगे मिस्रवासी

पूर्व राष्ट्रपति मुबारक के इस्तीफा देने के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में तहरीर चौक पर लोग जमा होंगे।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक सरकार के खिलाफ विरोध करने वाले संगठनों में से एक 'अप्रैल 6 यूथ मूवमेन्ट' ने एक बयान जारी कर कहा, "अभी क्रान्ति समाप्त नहीं हुई है। मिस्रवासियों की सभी मांगे मान लिए जाने और स्थिर लोकतंत्र प्रणाली की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही इस आंदोलन का उद्देश्य पूरा होगा।"

मिस्र में 18 दिनों तक चले सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद सत्ता पर काबिज पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को इस्तीफा देना पड़ा था। मिस्र में 25 जनवरी से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में 350 से अधिक लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी और 5,500 से अधिक लोग घायल हुए।

मुबारक के इस्तीफा देने के बाद सत्ता की बागडोर देश की शीर्ष सैन्य परिषद के हाथों में आ गई है। सैन्य परिषद ने संविधान में फेरबदल और सितम्बर तक निष्पक्ष चुनाव कराने का वादा किया है।

उधर, पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के शासनकाल के दौरान प्रतिबंधित किए गए मिस्र के मुख्य इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड ने शुक्रवार को प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+