शीर्ष स्तर पर बदलाव से सन टीवी का इंकार
कम्पनी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "विद्यासागर अवकाश पर हैं और कम्पनी को उनकी तरफ से कोई इस्तीफा पत्र नहीं मिला है।"
अधिकारी ने बताया कि कम्पनी को लगातार मीडिया में आ रही अफवाहों के बारे में पता है और वह किसी तरह की टिप्पणी नहीं देगी।
अधिकारी ने कहा कि इस तरह के कोई भी बदलाव की जानकारी स्टाक एक्सचेंज को दी जाएगी, जहां कम्पनी के शेयर सूचीबद्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications