आडवाणी ने सोनिया को पत्र लिखकर खेद जताया
भाजपा कार्यदल की इस रिपोर्ट के जवाब में सोनिया गांधी ने आडवाणी को पत्र लिखकर उन पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया था और स्पष्ट किया था कि विदेशों में उनका कोई खाता नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कार्यदल की रिपोर्ट पर सोनिया जी के स्पष्टीकरण के बाद आडवाणी जी ने आज उन्हें पत्र लिखकर खेद जताया है।"
प्रसाद ने कहा कि यह स्पष्टीकरण यदि सोनिया गांधी ने पहले दे दिया होता तो उन पर यह आरोप नहीं लगते।
काले धन के मामले पर भाजपा द्वारा गठित कार्यदल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं के विदेशों में खाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications