बिहार में वकीलों की हड़ताल तीसरे दिन जारी
बिहार राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष बलेश्वर प्रसाद शर्मा ने कहा कि करीब 80,000 वकील हड़ताल में शामिल हैं। पटना हाईकोर्ट के साथ-साथ जिला अदालतों और सब-डिविजनल अदालतों के वकील भी काम नहीं कर रहे हैं। वकील 15 फरवरी से अदालतों के कामकाज से दूर हैं। 21 फरवरी तक वे हड़ताल पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं के अभाव में यहां सायंकालीन अदालतों का चलना संभव नहीं है। जब तक पटना उच्च न्यायालय इस संबंध में जारी अपनी अधिसूचना वापस नहीं ले लेती, वकीलों की हड़ताल जारी रहेगी।
शर्मा के मुताबिक गुजरात को छोड़ दिया जाए तो करीब 10 स्थानों पर सायंकालीन अदालत संबंधित बार काउंसिल की सहमति से शुरू की गई। इनमें कर्नाटक में तीन, महाराष्ट्र में दो और केरल में तीन अदालत भी शामिल है।
गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय ने 6 दिसंबर, 2010 को बिहार के 38 जिलों में से 30 में सायंकालीन अदालत शुरू करने के आदेश दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications