न्यायपालिका की छवि धूमिल न करें कांग्रेसी सांसद : मोइली
कांग्रेसी सांसद के. सुधाकरन के इस दावे पर कि शीर्ष अदालत के एक न्यायाधीश को कुछ वर्ष पहले दिल्ली स्थित केरल भवन में 21 लाख रुपये लेते देखा गया था, मोइली ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संवाददाताओं से कहा, "वह अभी सांसद हैं, कभी मंत्री भी बनेंगे। वह हों या कोई और, ऐसी टिप्पणी देते समय सावधान रहें।"
मोइली ने कहा, "किसी को भी ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे न्याय के संस्थान बदनाम हों।"
मंत्री ने कहा कि वह "कुछ शख्सियतों पर बिना सोचे समझे की गई टिप्पणी को स्वीकार नहीं करते।"
उल्लेखनीय है कि केरल के कन्नूर से सांसद सुधाकरन ने शनिवार को कोट्टाराकारा में आयोजित एक जनसभा में पार्टी नेता आर. बालाकृष्णन के प्रति एकता प्रकट करते हुए यह दावा किया था। पिछले हफ्ते शीर्ष अदालत ने बालाकृष्णन को भ्रष्टाचार के आरोप में एक वर्ष की सजा सुनाई है।
सुधाकरन ने कहा था, "मैं गवाह हूं कि शीर्ष अदालत के एक न्यायाधीश ने दिल्ली के केरल भवन में 30.6 लाख रुपये दो किस्तों में लिया था। उन्होंने यह रिश्वत केरल के बार होटल मालिकों से लिया था और उनके पक्ष में फैसला दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications