रतन टाटा के बाद नवीन जिंदल ने की लड़ाकू विमान की सवारी

यह पहला अवसर था जब किसी राजनेता ने डेसो के राफेल फाइटर जेट की सवारी की हो और साथ ही साथ यह दूसरा मौका था जब जिंदल ने बेंगलुरू एयरो इण्डिया शो में विमान को उड़ाया। उन्होंने 2009 में भी इस शो के दौरान बोइंग एफ/ए- 18 की सवारी की थी।
उड़ान के बाद संवाददाताओं को जिंदल ने बताया कि यह काफी डरावना और अच्छा था , यह एक बेहतरीन विमान है और मैने इस उड़ान का पूरी तरह आनंद उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications