रेमंड की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई.

रेमंड डेविस की गिरफ़्तारी का यह मामला पाकिस्तान और अमरीका के बीच तनाव का कारण बन गया है.
पाकिस्तान की एक अदालत ने दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के आरोपी अमरीकी अधिकारी रेमंड डेविस की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है.
लाहौर उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि रेमंड को कूटनीतिक सुरक्षा प्राप्त है या नहीं.
अमरीकी वाणिज्य दूतावास में काम करने वाले रेमंड पर मुक़द्दमा चल रहा है, लेकिन अमरीका कह चुका है कि रेमंड को कूटनीतिक सुरक्षा प्राप्त है और उनकी हिरासत ग़ैर कानूनी है.
रेमंड डेविस को फ़ौरन रिहा किए जाने की अमरीकी मांगों के बीच रेमंड ने कहा है कि उन्होंने इन दो लोगों को आत्मरक्षा के लिए गोली मारी.
इससे पहले रेमंड डेविस की गोलियों का निशाना बने पाकिस्तानी नागरिक फ़हीम की विधवा ने सोमवार को आत्महत्या कर ली थी.
रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने मौत से पहले अपने बयान में कहा कि वह इस बात को लेकर चिंतित थीं कि कहीं उनके पति पर गोली चलाने वाला रेमंड डेविस रिहा न हो जाए.
रेमंड डेविस की गिरफ़्तारी का यह मामला पाकिस्तान और अमरीका के बीच तनाव का कारण बन गया है.












Click it and Unblock the Notifications