बेंगलुरू : एयरो इंडिया शो में रतन टाटा ने उड़ाया लड़ाकू विमान
बेंगलुरू । भारत के विश्व विख्यात उद्योगपति रतन टाटा की प्रसिद्दि में एक और उपलब्द्धि जुड़ गई है। आईटी नगरी बैंगलुरू में इन गिनों एयरो इंडिया शो चल रहा है। दुनिया भर के विदेशी मेहमान इस शो का लुत्फ उठाने शहर में मौजूद हैं।
जहां देश दुनिया की ताकतों का शक्ति प्रदर्शन लोगों को रोमांचित कर रहा है वहीं टाटा गु्प के अध्यक्ष रतन टाटा ने गुरूवार को एयरो इंडिया शो में सुपरसोनिक एफ/ए 18 सुपर हार्नेट लड़ाकू विमान को उड़ा कर इस शो में चार चांद लगा दिया।
अपने 45 मिनट की सैर में कुछ समय के लिए विमान को अपने नियंत्रण में रखने वाले भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में से एक टाटा ने कहा, मैं बहुत ही रोमांचित हूं। यह एक शानदार लड़ाकू विमान है।
गौरतलब है कि 73 वर्षीय रतन टाटा के पास व्यावसायिक पायलट का लाइसेंस है। वह वर्ष 2009 में एयरशो में एक सह पायलट के रूप में लॉकहीड मार्टिन एफ16 लड़ाकू विमान को भी उड़ा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि सुपर हर्नोट और एफ16 अमेरिकी लड़ाकू विमान हैं। इनकी प्रतिद्वंद्विता फ्रांस, स्वीडन और रूस के लड़ाकू विमानों से है।













Click it and Unblock the Notifications