काले धन के जमाखोरों का खुलासा बहुत जल्द
नई दिल्ली। चौतरफा आरोपों से घिरी केन्द्र सरकार अपने आप को सही साबित करने में जुटी है, इसी के तहत उसने देश के सर्वोच्च न्यायालय को विश्वास दिलाया है कि विदेशों में काले धन को जमा कराने वाले सौदागरों का नाम बहुत जल्द बता देगें।
केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को आश्वासन दिया है कि विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वाले लोगों के खिलाफ औपचारिक तौर पर मामला दर्ज किए जाने के बाद वह उन सभी लोगों के नाम सार्वजनिक कर देगी।
न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने पेश होते हुए सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम ने कहा कि सरकार ने विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने के आरोपियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं और एक बार उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उनके नाम सार्वजनिक कर दिए जाएँगे।













Click it and Unblock the Notifications