नेपाली मंत्रिमंडल का विस्तार, माओवादियों का भागीदारी से इंकार

काठमांडू। नेपाल के नए प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के मंत्रिमंडल में माओवादियों के शामिल होने से इंकार करने के बाद देश में सात माह से जारी राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बरकरार है। वैसे खनाल ने गुरुवार को तीन सदस्यों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया।

खनाल ने अपनी पार्टी के भरत मोहन अधिकारी, गंगा लाल तुलाधर और विष्णु पौडेल को मंत्रिमंडल में शामिल किया। अधिकारी को उप प्रधानमंत्री बनाया गया है।

सत्ता में भागीदारी के मुद्दे पर खनाल और माओवादी प्रमुख पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' के बीच दोबारा हुई बातचीत विफल होने के बाद माओवादी उपप्रमुख नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा, "प्रधानमंत्री की पार्टी यह स्पष्ट करने में विफल रही है कि हमारे बीच हुए समझौते की भावना और आशय को वह पालन करेगी या नहीं।"

श्रेष्ठ ने कहा, "उन्होंने मंत्रालय के बंटवारे को लेकर हुए समझौते का पालन करने से भी इंकार कर दिया, जिससे कारण आशंका पैदा हो गई है। इस स्थिति में पार्टी ने नई सरकार में नहीं शामिल होने का फैसला किया।"

उन्होंने कहा कि हालांकि माओवादी नई सरकार को बाहर से समर्थन देते रहेंगे।

माओवादी नेता ने इस गतिरोध के लिए विदेशी ताकतों का हाथ बताया लेकिन उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया। वैसे वर्ष 2009 में सरकार गिरने के बाद से माओवादी भारत पर दोष मढ़ते रहे हैं।

माओवादियों ने प्रधानमंत्री पद के लिए 16 दौर के चुनाव में प्रचंड को विजयी नहीं होने देने के लिए भारत को दोषी ठहराया है। दो फरवरी को हुए 17वें दौर के चुनाव में प्रचंड ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेते हुए खनाल का समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नेपाल के आंतरिक मामलों में भारत का हस्तक्षेप जारी नहीं रहे, यह दिखाने के लिए उन्होंने खनाल को समर्थन दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+