बलवा सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड पर

बलवा सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड पर
बलवा की स्वान कंपनी को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटित हुए थे. मुंबई की एक कोर्ट ने स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है.

अब सीबीआई बलवा को दिल्ली लाएगी जहां उसका सामना पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा से कराया जाएगा. राजा इस समय सीबीआई की हिरासत में हैं. बलवा को कल शाम बांद्रा में गिरफ़्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एससी चंडक के समक्ष पेश किया गया. न्यायाधीश ने बलवा को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है.

बलवा के वकील ने अदालत में कहा कि 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में कई कंपनियां शामिल हैं लेकिन उनके मुवक्किल की कंपनी को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है.

उधर सीबीआई के वकील ने कहा कि बलवा को सरकार से मात्र 1537 करोड़ में लाइसेंस मिला जिसे उन्होंने बाद में संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी एटिसलाट को कथित तौर पर 4200 करोड़ रुपए में बेचा. उल्लेखनीय है कि 2 जी स्पेक्ट्रम मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है.

दोनों पक्षों को सुनने के बाद सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने कहा कि चूंकि राजा इस समय सीबीआई हिरासत में हैं और जांच में राजा और बलवा को आमने सामने करने से कुछ नए तथ्य सामने आ सकते हैं. सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि उनके पास ऐसे सबूत हैं जो साबित करते हैं कि बलवा राजा के निकट सहयोगी थे और 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित तौर पर हेर फेर किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+