पाकिस्तान में 2 विस्फोट, कोई हताहत नहीं
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि 'केंद्रीय पुलिस जांच एजेंसी' (सीआईए) की इमारत के सामने एक विस्फोट हुआ जबकि दूसरा विस्फोट पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) के दफ्तर के समीप हुआ।
सीआईए की इमारत के सामने एक अन्य बम को निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक की वजह से इमारत को मामूली क्षति पहुंची हैं। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
घटनास्थलों को भारी संख्या में पुलिस बलों ने चारों तरफ से घेर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications