शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 183 अंक लुढ़का (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51.71 अंक गिरकर 17,723.99 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 19.50 अंक गिरकर 5,293.05 अंक पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी भारी गिरावट देखी गई। मिडकैप 238.21 अंक गिरकर 6299.23 पर जबकि स्मॉलकैप 343.45 अंक गिरकर 7651.82 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17864.32 के ऊपरी और 17508.35 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी ने 5339.45 के ऊपरी और 5225.65 के निचले स्तर तक कारोबार किया।

सेंसेक्स में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.06 फीसदी), एचडीएफसी (3.16 फीसदी), डीएलएफ (1.13 फीसदी), इंफोसिस (0.98 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (0.89 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई।

इसी तरह रिलायंस इंफ्रा (18.79 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (14.32 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (10.68 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (6.17 फीसदी) और हीरो होंडा (4.86 फीसदी) के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। बिजली, धातु, रिएल्टी और पूंजीगत वस्तु सेक्टर में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, प्रौद्योगिकी और तेल एवं गैस सेक्टर में एक फीसदी से कम की गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 516 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 2365 कम्पनियों के शेयर में गिरावट का रुख देखा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+