देश में अब तक का सबसे बड़ा एयर शो शुरू
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित येलाहांका वायु सेना केंद्र में आठवें द्विवार्षिक एयरोस्पेस एण्ड एविएशन ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन किया। इस दौरान 40 विदेशी शिष्टमंडल, गणमान्य हस्तियां, अधिकारी और वैश्विक एयरोस्पेस कारोबार से सम्बंधित लोग मौजूद रहे।
रक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से आयोजित यह पांच दिवसीय कार्यक्रम दक्षिण एशिया में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। इसमें 29 देशों के 380 प्रदर्शनकर्ताओं सहित कुल 675 प्रदर्शनकर्ता अपनी आधुनिक एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications