दिल्ली : मार्च से शुरू हो जायेगी मैट्रो एयरपोर्ट सेवा
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है कि मार्च से उनके लिए मैट्रो एयरपोर्ट सेवा शुरू हो जायेगी। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत तैयार दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन एक महीने के भीतर शुरू हो जाएगी। इसे बताते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है।
सीएम दीक्षित ने शनिवार को 23 किलोमीटर लंबे मेट्रो रेललाइन पर सफर भी किया। इस लाइन पर मेट्रो ट्रेन की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इस मार्ग से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक का सफर तय करने में महज 18 मिनट लगेंगे।
यानी एयरपोर्ट से द्वारका सेक्टर 21 तक का सफर केवल तीन मिनट में पूरा किया जा सकेगा। शीला दीक्षित ने कहा कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन देश की ऐसी पहली मेट्रो लाइन है जो सीधे एयरपोर्ट तक जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications