जर्मन प्रांत में बुर्क़े पर पाबंदी

जर्मनी के पश्चिमी प्रांत हेसे में यह आदेश दिया गया है कि कोई भी सिविल सेवा अधिकारी, जो सीधे जनता से संपर्क में आती हैं, उन्हें बुर्क़ा पहनने की अनुमति नहीं होगी.
यह फ़ैसला उस समय किया गया जब सिर्फ़ अपना सिर ढँकने वाला स्कार्फ़ पहन कर आने वाली कर्मचारी एक दिन बुर्क़ा पहनकर ऑफ़िस आ गई. प्रांत के सामाजिक मामलों के मंत्री ने कहा है कि सार्वजनिक कार्यालय में बुर्का पहनना सहनशीलता के सिद्धांत की हद को पार करना है. ये मंत्री तुर्की मूल के हैं.
मंत्री ने कहा, "जनता का ये अधिकार है कि वो प्रशासन का चेहरा देख सकें." इस फ़ैसले के बाद जर्मनी के अन्य प्रांत भी ये प्रतिबंध लागू करने पर विचार कर रहे हैं. ये फ़ैसला ऐसे समय आया है जब समाज में मुसलमानों की भूमिका को लेकर गहरा विवाद चल रहा है.
जर्मनी की राष्ट्रपति ने कहा है कि इस्लाम जर्मन पहचान का एक हिस्सा है. लेकिन जर्मनी में एक ऐसी किताब बेस्ट सेलर बन चुकी है, जिसमें कहा गया है कि मुसलमानों के आने से जर्मन पहचान नष्ट हो रही है.












Click it and Unblock the Notifications