पीजीआईएमईआर के निदेशक पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा

चण्डीगढ़, 4 फरवरी (आईएएनएस)। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के निदेशक पद के लिए चिकित्सा क्षेत्र के करीब 100 नामचीन हस्तियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की सम्भावना है। यह पद इस वर्ष खाली होने जा रहा है।

पीजीआईएमईआर के सूत्रों के मुताबिक संस्थान के निदेशक पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसमें देश के चिकित्सा संस्थानों से जुड़े लोगों के करीब 100 आवेदन आने की सम्भावना है।

पीजीआईएमईआर के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से अब तक इस पद के लिए 31 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और अगले कुछ दिनों के भीतर और आवेदन प्राप्त होने की संभावना है। "

पीजीआईएमईआर के निदेशक और वरिष्ठ ह्दय रोग विशेषज्ञ के. के. तलवार इस पद से इस साल 30 अप्रैल को सेवानिवृत होंगे। तलवार ने सात वर्षो तक संस्थान के प्रमुख के रूप में अपनी सेवा दी।

पीजीआईएमईआर के शीर्ष पद पर नियुक्त होने से पहले तलवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ह्दय रोग विभाग के प्रमुख थे।

पीजीआईएमईआर के निदेशक पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया अक्सर विवादों में रही है और इस बार भी यह विवाद थमता नहीं दिख रहा है।

संस्थान की कार्यकारी परिषद ने निदेशक पद के लिए अधिकतम उम्र की सीमा 60 वर्ष तय की है, जबकि इस पद के लिए सरकारी और अवकाश प्राप्त अधिकारियों को उम्र में छूट देने की बात कही गई है।

निदेशक पद के लिए आवेदन करने वाले एक सदस्य ने कहा, "एम्स में भी सभी वर्गो में उम्मीदवारों के लिए उम्र की समय सीमा यही है। उम्र की समय सीमा में यह छूट कुछ निश्चित उम्मीदवारों की योग्यता को ध्यान में रखकर किया गया है।"

पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 14 साल तक पढ़ाने का अनुभव और सात साल का प्रशासनिक अनुभव होना अनिवार्य है।

पीजीआईएमईआर सूत्रों के मुताबिक इसी संस्थान के करीब 25 से अधिक वरिष्ठ चिकित्सकों ने निदेशक पद के लिए आवेदन किया है।

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, "ऐसी मांग उठ रही है कि पीजीआईएमईआर का अगला निदेशक संस्थान से ही कोई होना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+