उड़ीसा में नक्सली हिंसा घटी : पटनायक
कटक में गुरुवार को आयोजित 55वें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन में उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते औद्योगिकीकरण और बढ़ती आर्थिक गतिविधियों के बीच प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही है।
पटनायक ने कहा, "पुलिस ने अच्छा काम किया है, न सिर्फ कानून व्यवस्था सुनिश्चित की गई है बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे नक्सलवाद पर भी नियंत्रण किया है।"
उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में सुरक्षाबलों ने 214 से ज्याादा विशेष अभियान चलाए हैं और महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की हैं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान 91 नक्सली गिरफ्तार किए गए। पुलिस कार्रवाई में 24 नक्सली मारे गए हैं और 54 हथियार बरामद किए गए हैं।
पटनायक ने कहा, "मेरा मानना है कि प्रदेश पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों में समन्वय बढ़ा है इससे नक्सल विरोधी अभियानों को मजबूती मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications