कोलम्बिया में कार बम विस्फोट, 29 जवान घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सेना की 18वीं ब्रिगेड के कमांडर जैरो रेयस ने कहा कि यह विस्फोट गुरुवार को उस समय हुआ जब सेना का एक गश्ती दल अराउका क्षेत्र में टेम और प्यूटरे रेनडम के बीच से गुजर रहा था।
इस विस्फोट के पीछे रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेज ऑफ कोलम्बिया (एफएआरसी) संगठन का हाथ मना जा रहा है।
रेयस ने कहा कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन किसी की हालत गम्भीर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications