देहरादून में बीटेक छात्र ने की खुदकुशी
प्रेमनगर चौकी प्रभारी प्रदीप राणा ने शुक्रवार को बताया कि छात्र बिजेन्द्र यादव (22) उत्तर प्रदेश के जालौन का निवासी था। वह देहरादून में बीटेक कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था और प्रेमनगर में एक निजी छात्रावास में रहता था। उसने गुरुवार रात अपने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
राणा के मुताबिक कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारम्भिक जांच के मुताबिक मामला अवसाद का लगता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications