झुलसने से परिवार के 4 लड़कियों की मौत
पुलिस के अनुसार वनबिहुली गांव में दोपहर अर्जुन सगाई के घर में एक झोपड़ीनुमा कमरे में जानवरों के लिए चारा रखा गया था। इसी कमरे में अर्जुन सगाई की दो पुत्रियां, उनकी भतीजी तथा रिश्तेदार की एक लड़की खेल रही थी कि इसी दौरान किसी तरह उसमें आग लग गई। इसी क्रम में ऊपर का छज्जा गिर गया जिसके नीचे चारों लड़कियां दब गई।
ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया, जहां से चारों का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक सभी लड़कियों का उम्र 12 से आठ वर्ष के बीच है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications