चीनी कम्पनी ने किया प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल
समाचार एजेंसी सन्हुआ ने राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी बयान के हवाले से बताया कि झेजियांग प्रांत की कम्पनी झांगुआंग 101 कम्पनी लिमिटेड ने जुर्माने के तौर पर 37,000 डॉलर का भुगतान किया है और उसकी अवैध कमाई भी जब्त कर ली गई है।
कम्पनी के ये उत्पाद सिंगापुर और हांगकांग के लिए तैयार किये गए थे।
जांच में कुछ उत्पादों में मिनॉक्सिडिल पाया गया। श्रंगार प्रसाधन उत्पादों में इसके उपयोग पर प्रतिबंध है। इससे त्वचा में खुजली और लाली की शिकायत हो सकती है।
चीन में केश सज्जा से सम्बंधित उत्पादों को स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमोदन कराना होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications