टोना-टोटका से की गई मुझे मारने की कोशिश: येदियुरप्पा

स्थानीय कार्यक्रम में शमिल होने आये येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा उन्हें मारने की साजिश रची जा रही है। येदि ने कहा, "मैं जब घर से निकलता हूं, तो मुझे हमेशा लगता रहता है कि मैं शाम को घर सुरक्षित नहीं लौट सकूंगा।" मुख्यमंत्री ने इस बारे में कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाए हैं।
अब राज्य के मुख्यमंत्री अगर जादू-टोना की बात करें तो समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इससे यह साफ है कि येदियुरप्पा टोना-टोटका पर विश्वास करते हैं और ऐसी बात करके वो इस अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं।
हम आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से येदियुरप्पा की राज्यपाल भारद्वाज से ठनी हुई है। हालांकि वो पिछली दो लड़ाईयां जीत चुके हैं, लेकिन फिर भी उनकी कुर्सी की चूलें हिलने में देर नहीं लगती है।












Click it and Unblock the Notifications