आगरा: बच्चे की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए

हुआ यूं कि रविवार को इलाके में रहने वाले राम प्रसाद का बेटा जो कक्षा एक में पढ़ता था, घर पर खेल रहा था। रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बच्चा घर के बाहर शौच के लिए बैठा था, तभी जब उसकी मां पानी लेने घर के अंदर गई, और लौटीं तो देखा बच्चा गायब है।
घर वालों ने बच्चे को ढूंढ़ने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे बाद पता चला कि आईएसबीटी के पास रेलवे लाइन पर एक बच्चे के शरीर के टुकड़े पड़े हुए हैं। राम प्रसाद पुलिस लेकर वहां पहुंचे तो पता चला कि वो पीयूष का ही शव था।
तभी पीयूष की मां का सीधा शक पड़ोसी राकेश पर गया, जिससे एक सप्ताह पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस ने तत्परता दिखते हुए राकेश को धर दबोचा। राकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications