बिहार में विधायक की दबंगई के चलते डॉक्टर हड़ताल पर

गया/पटना। आजकल राजनेताओं ने राजनीति और अपराध को एक-दूसरे का भाई बना दिया है तभी तो वो ये भी नहीं सोचते कि वो अपराध कब और कहां कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा नजर आया गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएनएमसीएच) में, जहां शाम जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जिसके चलते अस्पताल में मरीज ठंड और बीमारी से नहीं बल्कि दहशत से कांप रहे है।

गौरतलब है कि गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में आरजेडी विधायक सुरेंद्र यादव के समर्थक की रिश्तेदार के इलाज को लेकर डॉक्टरों के साथ झड़प हुई, बात बढ़ने पर खुद विधायक सुरेंद्र यादव भी वहां पहुंच गए, इसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर वहां बवाल किया। डॉक्टरों का कहना है कि विधायक की मौजूदगी में ही फायरिंग हुई और दो जूनियर डॉक्टरों शहाबुद्दीन और शिवप्रकाश को गोली लग गई।

जिसके बाद गुस्साये डॉक्टरों ने वहां खड़ी पुलिस की जीप में आग लगा दी। डॉक्टरों की शिकायत है कि उन्हें अक्सर इस तरह नेताओं के गुर्गों की मनमानी का शिकार होना पड़ता है, डॉक्टरों का कहना है कि जिस वक्त नेताजी के समर्थक हंगामा कर रहे थे, उस वक्त पुलिस भी मौके से गायब थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+