मिस्र में व्यवस्थित हो सत्ता परिवर्तन : हिलेरी

वाशिंगटन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने रविवार को कहा कि अमेरिका मिस्र में व्यवस्थित रूप से सत्ता का परिवर्तन होते देखना चाहता है।

राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की तीस साल पुरानी सरकार को हटाए जाने के विरोध में मिस्र के नागरिकों का प्रदर्शन छठे दिन रविवार को भी जारी रहा। लोकतंत्र की बहाली की मांग को लेकर दस हजार की संख्या में लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विदेश मंत्री ने रविवार को समाचार चैनल 'फॉक्स' के एक कार्यक्रम में कहा, "हम वहां एक व्यवस्थित रूप से सत्ता का हस्तांतरण होते देखना चाहते हैं, ताकि कोई रिक्त स्थान न रह जाए। एक लोकतांत्रिक भागीदारी वाली सरकार के लिए एक सोची समझी योजना होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हम ऐसी सत्ता हस्तांतरण के खिलाफ हैं जो मिस्र की जनता की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं पर खरा न उतरे।" उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि सत्ता किसके हाथ रहती है। सवाल यह है कि मिस्र की जनता की अपेक्षाओं को किस तरह पूरा किया जाता है।

क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका वहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+