महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 5 की मौत
बीड (महाराष्ट्र), 31 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बीड जिले में राज्य परिवहन निगम की एक बस ने कन्टेनर में टक्कर मार दी, जिस कारण पांच लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "प्रारम्भिक सूचना के मुताबिक जालना रोड पर बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिस कारण बस कन्टेनर से टकरा गई।"
उन्होंने बताया कि इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए, जिनमें से 14 की हालत गंभीर है। बस में 40 लोग सवार थे।
इस हादसे में मरने वाले तीन लोगों की पहचान नरहरि जोशी (67), प्रभावती जोशी (65) और रुस्तम भोंडवे (55) के रूप में की गई है। मौत के शिकार हुए 30 वर्षीय एक व्यक्ति तथा 50 वर्षीय महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications