सर्वोच्च न्यायालय में पेश होंगे महत्वपूर्ण मामले
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार जहां संवेदनशील मुद्दों पर कानूनी लड़ाई लड़ रही है, वहीं सर्वोच्च न्यायालय के लिए यह सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण है। न्यायालय के समक्ष कम से कम चार प्रमुख मुद्दे आने वाले हैं जिन पर पूरे देश का ध्यान है।
इन चारों मुद्दों 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला, कार्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया के टेप, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) पी.जे. थॉमस की नियुक्ति और विदेशी बैंकों में छुपाकर रखे गए काले धन पर देश भर की निगाहें लगी हुई हैं।
ज्ञात हो कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी और न्यायमूर्ति ए.के. गांगुली की पीठ मंगलवार को करेगी।
बुधवार को यह पीठ रतन टाटा की उस याचिका पर सुनवाई करेगी जिसमें टाटा ने राडिया के टेपों को मीडिया में जारी करने से न्यायालय को रोक लगाने की मांग की है।
जबकि मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति एस.एच. कपाड़िया, न्यायमूर्ति के.एस. राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की पीठ गुरुवार को सीवीसी के पद पर थॉमस की नियुक्ति मामले की सुनवाई करेगी।
वहीं, न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति एस.एस. निज्जर की पीठ गुरुवार को ही काले धन पर महान्यायवादी की ओर से सरकार का पक्ष सुनेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications