युवती की शिकायत पर थानाधिकारी सहित 2 निलम्बित

जयपुर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के प्रतापनगर थाने में एक युवती ने पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती ने पुलिसकर्मियों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर प्रतापनगर थाने के हेड कांस्टेबल और थानाधिकारी को निलम्बित कर दिया गया है तथा इस प्रकरण जांच सीबी-सीआईडी को सौंपी गई है।

इस प्रकरण की जांच राज्य की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्य सचिव अदिति मेहता करेंगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीड़ित युवती को मानवीय संवेदना के आधार पर राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है तथा उसके इलाज पर होने वाला समस्त व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की गई है। यदि युवती को प्रदेश से बाहर इलाज करवाने की जरूरत पड़ेगी तो वह खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी।

इस प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक ने पूरे प्रदेश के थानों को हिादायत दी है कि महिलाओं को थाने पर बुलाने के जो नियम बने हुए हैं, उनकी अवहेलना करने पर सम्बंधित थानाधिकारी को अविलम्ब निलम्बित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि थाने में नाबालिग बच्चे एवं किसी महिला को सामान्यत: नहीं बुलाया जाता है। विशेषत: रात्रि के समय इसकी सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सामान्य समय में किसी महिला से पुलिस द्वारा पूछताछ महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति में ही की जा सकती है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार देर रात आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रकरण की समीक्षा करने के बाद सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में राज्य के गृह मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव, महानिदेशक पुलिस, अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) व जयपुर के पुलिस आयुक्त उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+