मिस्र से विशेष विमान से लौटेंगे 300 भारतीय
नई दिल्ली। मिस्र में जारी राजनीतिक संकट और हिसक प्रदर्शन के बीच वहां मौजूद करीब 300 भारतीय एयर इंडिया के विशेष विमान से सोमवार को स्वदेश पहुंचेंगे। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, "मिस्र के भारतीय समुदाय के अनुरोध पर सरकार ने एक विशेष विमान की व्यवस्था की है।"
मंत्रालय ने कहा, "यह विशेष विमान 300 भारतीयों को मिस्र से भारत लाएगा। इनमें मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। काहिरा स्थित भारतीय दूतावास के निरीक्षण में भारतीयों को स्वदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है।"
मिस्र में भारत के राजदूत आर. स्वामीनाथन ने कहा, "एयर इंडिया के एक विशेष विमान को यहां स्थानीय समय के अनुसार रात 19.30 बजे पहुंचने की उम्मीद है। यह स्थानीय समय रात नौ बजे मुम्बई के लिए रवाना होगा और उम्मीद है कि यह विमान सोमवार सुबह छह बजे वहां पहुंच जाएगा।" उन्होंने बताया कि दूतावास के अधिकारी काहिरा हवाई अड्डे पर स्वदेश लौटने वाले भारतीयों की मदद के लिए मुस्तैद हैं।












Click it and Unblock the Notifications