स्वतंत्रता सेनानी बाबू कांशी राम पर पुस्तक का विमोचन
शिमला, 31 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने नरेंद्र अरुण लिखित पुस्तक 'स्वतंत्रता सेनानी बाबू कांशी राम' का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने स्व. बाबू कांशी राम के योगदान से सम्बन्धित सूचनाओं के संकलन के लिए अरुण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक से स्वतंत्रता पूर्व इतिहास तथा हिमाचल प्रदेश के लोगों के रहन-सहन, विशेषकर महासू के निचले क्षेत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि इस पुस्तक से शोधार्थियों को भी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications