राजस्थान में 15 निलंबित चिकित्सक एवं कार्मिक बहाल
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा इन चिकित्सकों एवं कार्मिकों से जुड़े प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करने के बाद इन्हें बहाल करने की अभिशंसा की गई है। इनके विरुद्घ लम्बित प्रकरणों में राज्य सरकार द्वारा न्यायालय में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
समिति ने समीक्षा के दौरान यह पाया कि सभी 15 अधिकारी पिछले तीन सालों से अधिक समय से निलंबित चल रहे थे और इनको देय वेतन की 75 प्रतिशत राशि का भुगतान बिना किसी काम के किया जा रहा था। वर्तमान में चिकित्सकों की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इन अधिकारियों को उन संभागों में पदस्थापित नहीं किया जाएगा जहां से इन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा पकड़ा गया था। साथ ही चिकित्सकों को मेडिकल ज्यूरिस्ट जैसे पदों पर नहीं लगाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications