'ग्राम स्वराज का स्वप्न साकार करने के प्रति हिमाचल वचनबद्ध'

शिमला, 30 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज का स्वप्न लोकतंत्र के सबसे निचले स्तर की इकाइयों को सुदृढ़ करना था, जिसके लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है।

यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में धूमल ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। धूमल ने कहा कि गांधी जी को हमारी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके द्वारा दिखाए गए अहिंसा, आपसी भाईचारे व विश्व शांति के रास्ते पर चलें।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रभारी कलराज मिश्र, राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष रिखी राम कौंडल, विधायक सुरेश भारद्वाज एवं रेणु चड्ढा, पूर्व सांसद कृपाल परमार, शिमला नगर निगम की महापौर मधु सूद भी मौजूद थीं।

इनके अलावा नगर निगम के आयुक्त ए़.एन.शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अशोक शर्मा, उपायुक्त ओंकार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनल अग्निहोत्री तथा नगर निगम के पार्षदों एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए तथा प्रभातफेरियां निकाली गईं। साथ ही राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले अन्य शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+