अमेरिका में छात्रों की मदद के लिए आगे आया दूतावास
वाशिंगटन। कैलिफोर्नियाके 'शैम' विश्वविद्यालय द्वारा ठगे जाने के बाद जहां भारतीय छात्र घर वापसी से बचने के विकल्पों की तलाश में हैं वहीं यहां के भारतीय प्रतिष्ठानों ने उनके मागदर्शन के लिए हेल्पलाइन स्थापित किया है।प्लीसैंटन स्थित ट्राई-वैली विश्वविद्यालय (शैम विश्वविद्यालय) के करीब 1555 छात्रों में से 90 प्रतिशत छात्र भारत के हैं। इनमें से ज्यादातर छात्र आंध्र प्रदेश से आते हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने पैसे लेकर छात्र वीसा बेचने के आरोप में विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया।
आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के एजेंट पहले ही कुछ छात्रों के साक्षात्कार ले चुके हैं। इनमें से ज्यादातर छात्रों को साक्षात्कार के बाद रिहा कर दिया गया जबकि कुछ छात्रों को निगरानी के लिए एक इलेक्ट्रानिक उपकरण रेडियो कालर अपने टखने पर बांधे रखने के लिए कहा गया है।वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि भारतीय छात्रों के साथ किसी तरह का भेदभाव न हो अथवा वे शिकार न बनें इसके लिए ट्राई वैली विश्वविद्यालय मामले को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया गया है।
दूतावास के अलावा सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास ने ई मेल पते जारी किए हैं ताकि प्रभावित छात्र भारतीय अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करने के साथ ही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।दूतावास के क्षेत्राधिकार में आने वाले छात्र और न्यूयार्क में भारत के वाणिज्यक दूतावास को क्रमश: एमआईएनसीए एट आईएनडीआईएजीओवी डॉट ओआरजी और ईडीयू एट आईएनडीआईएसीजीएनवाई डॉट ओआरजी पर सम्पर्क कर सकते हैं।
उम्मीद है कि आईसीई ट्राई वैली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों के लिए एक विस्तृत परामर्श अगले सप्ताह ला सकता है। इसे उसके वेबसाइट पर देखा जा सकता है। योग्य छात्रों को आईसीआई दूसरे स्कूलों में दाखिले के लिए मार्गदर्शन देगा।












Click it and Unblock the Notifications