गांधी कलेण्डर का विमोचन
गहलोत को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, राजस्थान की ओर से प्रकाशित इस कलेण्डर को समिति के प्रदेश प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने भेंट करते हुए बताया कि इस कलेण्डर को राज्य के सभी जिलों में वितरित किया जायेगा। शर्मा ने इस मौके पर समिति द्वारा गांधी दर्शन से जोड़ने के लिए विभिन्न जिलों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर जयपुर जिले के युवा समन्वयक गिर्राज शर्मा, सदस्य बनवारी लाल शर्मा, मुराद अली, हरमेन्द्र खोवाल, प्रशान्त बैरवा, आशिफ खान, मनीष कटेवा, जितेन्द्र भण्डावरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को गांधी जी के दर्शन को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications