इसरो फरवरी में दूर संवेदी उपग्रह 'रिसोर्ससैट' छोड़ेगा
चेन्नई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) फरवरी के अंत तक एक दूर संवेदी उपग्रह 'रिसोर्ससैट-2' का प्रक्षेपण करेगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दूर संवेदी उपग्रह 'रिसोर्ससैट-2' अंतरिक्ष से तस्वीरें और अन्य विभिन्न तरह के आंकड़े भेजेगा। वैश्विक बाजार में ऐसे आंकड़े मुहैया कराने के मामले में भारत को महत्वपूर्ण देश माना जाता है।
'रिसोर्ससैट-2' वर्ष 2003 में छोड़े गए 'रिसोर्ससैट-1' का स्थान लेगा। 'रिसोर्ससैट-1 अपनी पूर्व निर्धारित मिशन अवधि (पांच साल) पूरा कर चुका है।
इसरो के अधिकारियों के अनुसार उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र श्रीहरिकोटा पहुंच चुका है और उसका फरवरी में परीक्षण किया गया है।
दूर संवेदी उपग्रह 'रिसोर्ससैट-2' को इसरो के पोलर सेटेलाइट लॉन्च वेहिकल (पीएसएलवी) के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। उपग्रह को 20 से 25 फरवरी के बीच छोड़ा जाएगा।
पीएसएलवी के जरिए सिंगापुर और रूस में निर्मित दो अन्य छोटे उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में छोड़ा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications