फैक्टरी में हुए हादसे में मजदूर की मौत
देहरादून, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के पौडी जिले के कोटद्वार के पास कलाल घाटी में स्थित एक फैक्टरी में सोमवार को एक मजदूर के ऊपर सांचा गिर जाने से उसकी मौत हो गई। मजदूर बिहार का निवासी बताया गया है।
कोटद्वार कोतवाली के सब इस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार दोपहर को कोटद्वार के पास कलाल घाटी में स्थित कारखाने में कई मजदूर कार्य कर रहे थे, तभी एक बड़ा सांचा एक मजदूर के ऊपर आ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
बिष्ट ने बताया कि बिहार निवासी मजदूर मोहन कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications