आडवाणी और गडकरी के लिए मैं ब्लैंक चेक : उमा भरती
भोपाल में किसान संघर्ष मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाना चाहती हैं और इसके लिए वे अपनी पूरी ताकत लगा देंगी। आडवाणी और गडकरी इस चुनाव में उनका हर तरह से उपयोग कर सकते हैं।
जब उनसे भाजपा में वापसी के संदर्भ में पूछा गया तो उनका उत्तर था कि वे फिलहाल सक्रिय राजनीति में आना नहीं चाहती। इसका आशय कतई यह नहीं है कि उनका राजनीति से मोहभंह हो गया है।
उमा भारती ने कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उन्हें भगवा आतंकवाद सहित ऐसे बयानों से बचना चाहिए जिससे पाकिस्तान को बल मिलता है।
इससे पूर्व किसान संघर्ष मोर्चा के कार्यक्रम में उन्होने किसानों की समस्याओं पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस को राजनीति न करने की हिदायत दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications