आईसीडीएस मामले पर भट्टाचार्य ने की कांग्रेस की निंदा

कोलकाता, 31 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कार्यकर्ताओं के महत्व को कम करके आंकने का आरोप लगाया और कहा कि यह अस्वीकार्य है।

राज्य के आईसीडीएस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "कहा गया है कि आईसीडीएस कार्यकर्ताओं को निकाल दिया जाएगा और इसकी जवाबदेही गैर सरकारी संगठनों को सौंपी जाएगी। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि आप अपनी निर्धारित अवधि तक कार्य करते रहेंगे। आपको कोई हटा नहीं सकता।"

उन्होंेने कहा, "आईसीडीएस केंद्र सरकार की परियोजना है। हम सभी जानते हैं कि माताओं और बच्चों को सेहतमंद रखने में आपका योगदान कितना महत्वपूर्ण है। कांग्रेस आपको नजरअंदाज नहीं कर सकती, क्योंकि आप अपना दायित्व सही तरीके से निभा रहे हैं।"

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता आईसीडीएस कार्यकर्ता जैसे आम लोगों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "समुचित ढंग से जीवन यापन करने के लिए आपको कितने रुपयों की जरूरत पड़ती है? मध्याह्न् भोजन योजना को प्रभावी तरीके से चलाने के लिए ज्यादा धन की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन नेताओं के पास आपके लिए पैसे नहीं हैं, क्योंकि इसके नेता तो विभिन्न घोटालों के जरिए धन लूटने में व्यस्त हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+