झारखण्ड में नक्सलियों ने की 4 की हत्या (लीड-1)
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात 'झारखण्ड लिबरेशन टाइगर'(जेएलटी) के सदस्यों ने रांची के बाहरी इलाके में स्थित हूल्सू गांव पर धावा बोला।
करीब 10 से 15 की संख्या में आए नक्सली अलोक, महाबली और भोला नाम के तीन युवकों को अगवा कर ले गए और बाद में गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।
घटना में शामिल नक्सलियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।
नक्सलियों ने रविवार रात दुमका जिले में चित्रगड़िया गांव में एक खदान मालिक बाबूराम किस्कू की हत्या कर दी। 15 से अधिक नक्सलियों ने किस्कू के घर पर हमला कर दिया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही नक्सलियों ने उसके घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगा दी।
एक तीसरी घटना में बोकारो जिले के झुमरा में सोमवार को निक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के लिए जल आपूर्ति वाले एक टंकी और एक पम्प को उड़ा दिया।
एक अन्य घटना में गुमला जिले में सोमवार तड़के नक्सलियों ने एक बस को आग लगा दी।
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से रांची आ रही बस को खटकोर गांव के समीप रोक दिया और लोगों को उतारकर उसमें आग लगा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications