जापान में बर्ड फ्लू, मारी गईं 40 हजार मुर्गियां
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्यूशू द्वीप के मियाजकी प्रांत में रविवार को 90 मुर्गियां मृत पाई गई थीं। यह मुर्गियां बर्ड फ्लू से संक्रमित थीं।
पश्चिमी प्रांत शिमान में पिछले साल नवम्बर में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे और साथ ही पूरे देश में इसके मामलों की पुष्टि हुई थी।
मियाजकी प्रांत में प्रशासन ने इस बीमारी की रोकथाम के लिए पिछले 10 दिनों में 500,000 से ज्यादा मुर्गियों को मारा जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications