बांग्लादेश की जेलों में कैद हैं 59 भारतीय
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिला जेल प्रशासन ने सतखीरा के पश्चिमी सीमा पर भारतीय कैदियों को स्वदेश भेजने की कई बार कोशिश की गई लेकिन भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) उन्हें वापस लेने से बार-बार इंकार कर देता है।
हथियार और मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कैदियों की उम्र 24-60 साल के बीच है। इनके कारावास की अवधि पूरी हो चुकी है।
अधिकारियों का कहना है कि 'बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश' (बीजीबी) भारतीय कैदियों को स्वदेश भेजने की कई बार कोशिश कर चुका है लेकिन उन्हें नाकामयाबी ही हाथ लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications