छह प्रमुख उद्योगों में दिसम्बर में 6.6 फीसदी विकास (लीड-1)
औद्योगिक उत्पादन विकास सूचकांक में 26.6 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले छह प्रमुख उद्योगों से देश में ढांचागत संरचना के क्षेत्र में हो रहे विकास का पता चलता है।
छह प्रमुख उद्योगों में कच्चा तेल, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद, बिजली, सीमेंट, कोयला और तैयार (कार्बन) स्टील आते हैं।
केंद्रीय उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक छह प्रमुख उद्योगों के विकास सूचकांक के सबसे बड़े घटक बिजली उत्पादन में दिसम्बर में 4.3 फीसदी का विकास हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में 6.6 फीसदी था।
दूसरे प्रमुख घटक स्टील उद्योग में इस अवधि में 11.2 फीसदी, कच्चे तेल उत्पादन उद्योग मे 15.8 फीसदी और पेट्रोलियम रिफाइनिंग उत्पाद के उत्पादन में 8.3 फीसदी का विकास हुआ।
कोयला खनन में तीन फीसदी और सीमेंट उत्पादन में 2.2 फीसदी का विकास हुआ।
मौजूदा कारोबारी साल के प्रथम नौ महीने में प्रमुख उद्योगों की विकास दर 5.3 फीसदी रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 4.7 फीसदी थी।
सरकार ने मौजूदा पंचवर्षीय योजना अवधि (2007-2012) की समाप्ति तक ढांचागत क्षेत्र में 500 अरब रुपये का निवेश करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अगली पंचवर्षीय योजना अवधि में इसे बढ़ाकर 1,000 अरब डॉलर करने की योजना है। इस निवेश के साथ सरकार मुख्यत: सड़क, रेल और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications