गठबंधन में शामिल फैसला अभी बाकी : पीएमके
गौरतलब है कि डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस के अलावा सीवीके, पीएमके, पुरात्ची भारतम और मुस्लिम लीग डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होंगे।
करुणानिधि के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक वरिष्ठ पीएमके नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "गठबंधन के मुद्दे पर हमारी पार्टी ने अभी निर्णय नहीं लिया है। करुणानिधि ने यह घोषणा अपने दिल्ली दौरे के दौरान संभवत: सीटों के लिए कांग्रेस नेतृत्व के साथ समझौते की रणनीति के तौर पर की है।"
पीएमके के संस्थापक एस. रामादॉस के एक बयान का जिक्र करते हुए पीएमके नेता ने कहा, "विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हमारी पार्टी का झुकाव डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने का है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमने फैसला कर लिया है।"
उन्होंने कहा, "अंतिम क्षणों में परिस्थितियां बदल सकती हैं, क्योंकि हमें ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक (एआईएडीएमके) की ओर से भी संकेत मिल रहा है।"
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पीएमके को कम से कम 35 सीटें चाहिएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications