मिस्र से आए भारतीयों ने सरकार को धन्यवाद दिया

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, "बोइंग-747 नामक उड़ान 320 यात्रियों को लेकर सोमवार अपराह्न् यहां उतरा।"

प्रवक्ता ने कहा, "मुम्बई से जेद्दाह के लिए निर्धारित हमारी उड़ान अन्य भारतीयों को लेने के लिए सोमवार की शाम फिर काहिरा के लिए भेजी जाएगी।"

यात्रियों ने संकट की इस घड़ी में उचित तत्परता दिखाने के लिए मिस्र स्थित भारतीय दूतावास, एयर इंडिया और सरकार की प्रशंसा की।

मुम्बई निवासी रागिनी और विनीत अहूजा ने यहां पहुंचने के बाद राहत की सांस ली। दोनों हनीमून मनाने के लिए मिस्र गए हुए थे। उन्होंने कहा, "जल्द से जल्द भारत वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास करने हेतु हम एयर इंडिया और भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं।"

यात्रियों ने हालांकि कहा कि यह इंतजार कोई आसान नहीं था। टाटा स्टील की देविना चक्रवर्ती ने कहा, "उड़ान पकड़ने के लिए लोगों ने काहिरा हवाईअड्डे पर 30 घंटे तक इंतजार किया। वहां पूरी तरह अफरातफरी का माहौल है।" चक्रवर्ती वहां तीन दिवसीय एक संगोष्ठी में हिस्सा लेने गई थीं। वह 300 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल की हिस्सा थीं।

चक्रवर्ती ने कहा, "किसी तरह हममें से 200 लोग इस उड़ान में सवार हो पाने में सफल हुए। हमारी कम्पनी के लगभग 100 लोग अभी भी काहिरा से निकलने का इंतजार कर रहे हैं।"

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों के कारण मिस्र से और मिस्र के लिए जाने वाली उड़ानें बाधित हो गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+